{"_id":"69a5e9fd553d029dc30823e2","slug":"anshika-kept-screamingthe-train-came-and-her-voice-was-muffled-lucknow-news-c-13-lko1096-1629103-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंशिका चीखती रही...ट्रेन आ गई और दब गई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंशिका चीखती रही...ट्रेन आ गई और दब गई आवाज
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के तरौना गांव में सात वर्षीय अंशिका के साथ जो घटना हुई उससे हर कोई बेचैन और गुस्से में है। सवाल उठा कि काफी देर तक कुत्ते बच्ची को नोचते रहे और कोई बचाने नहीं पहुंचा। बताया गया कि घटनास्थल के पास रेलवे ट्रैक है, जहां से घटना के समय ट्रेन गुजर रही थी। इस कारण बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज कोई नहीं सुन सका। अंशिका कक्षा एक की छात्रा थी। पिता दिलीप किसानी करते हैं।
अंशिका के चाचा राम भरोसे ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे अंशिका शौच के लिए घर से निकली थी। उसके कुछ देर के बाद ही चीखने और रोने की तेज आवाज नन्हकू मौर्या की पत्नी बिटाना ने सुनी थी। नन्हकू का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। बिटाना के अनुसार, जब तक वह आवाज पर गौर करती, उसी वक्त रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन निकलने लगी, जिसकी आवाज के आगे अंशिका की चिल्लाने की आवाज दब गई। ग्रामीणों के मुताबिक कुत्तों ने गर्दन में दांतों से काफी गहरे गांव किए थे। साथ ही पैर का मांस नोच लिया था।
गांव में पसरा रहा सन्नाटा
अंशिका की मौत के बाद कुत्तों के खौफ से गांव के बच्चे घरों से बाहर नहीं दिखाई दिए। पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बूढ़े और बच्चे खेत और बाग में जाने से गुरेज कर रहे हैं।