फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ansal's electricity supply was cut due to arrears of Rs 7.68 crore, it was restored after receiving Rs 20 lakh

Lucknow News: 7.68 करोड़ रुपये के बकाये पर काटी अंसल की बिजली 20 लाख मिलने पर जोड़ी

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ansal's electricity supply was cut due to arrears of Rs 7.68 crore, it was restored after receiving Rs 20 lakh
लखनऊ। लेसा ने शनिवार को 7.68 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा न होने पर अंसल सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप की बिजली काट दी। इससे 5000 परिवारों व कारोबारियों की करीब 25 हजार की आबादी बिजली संकट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हालांकि, अंसल टाउनशिप के शत प्रतिशत उपभोक्ता जनरेटर व इनवर्टर सुविधा युक्त हैं, मगर इससे बंगले, फ्लैट एवं व्यावसायिक शोरूमों का फुल बिजली लोड चलना संभव नहीं हो सका। बाद में अंसल ने 20 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया तो कनेक्शन जोड़ा गया। यह बिजली दोपहर 12:20 बजे कटी और शाम 4:50 बजे चालू हो पाई।
विज्ञापन

राजभवन खंड के एक्सईएन अनुज कुमार ने बताया कि अंसल टाउनशिप में रोजाना औसतन 10 लाख रुपये की बिजली का उपभोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रिसीवर ने अंसल की तरफ से लिखित रूप से आश्वस्त किया है कि 25 फरवरी के बाद बिजली बिल का जो भी एरियर है, वह उसका भुगतान कराएंगे। इस आश्वासन पर बिजली कनेक्शन जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीज खाते में पहुंच रहे प्रति माह तीन करोड़
एक्सईएन ने बताया कि अंसल टाउनशिप में लगभग 5000 घरेलू व व्यावसायिक प्रीपेड बिजली कनेक्शन है। उपभोक्ताओं को बिजली का उपभोग करने के लिए एडवांस में मीटर रिचार्ज करना पड़ता है, मगर जब भी मीटर रिचार्ज करते हैं तो बिजली की कीमत अंसल के उसी खाते में जा रही है, जो सीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed