फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ansal case hearing in Supreme Court tomorrow

Lucknow News: अंसल मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Wed, 15 Apr 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ansal case hearing in Supreme Court tomorrow
लखनऊ। अंसल कंपनी को दिवालिया घोषित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप के करीब पांच हजार आवंटी परेशान हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने एक वर्ष पहले अंसल को दिवालिया घोषित किया था। इसके बाद आवंटियों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में वाद दायर किया और आरोप लगाया कि कंपनी को दिवालिया घोषित करने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना गया। मामले में सात जनवरी को एनसीएलएटी ने एनसीएलटी के आदेश को खारिज तो नहीं किया, लेकिन उसे आवंटियों और एलडीए सहित अन्य का पक्ष सुनने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ आईएलएंडएफएस फाइनेंस कंपनी सुप्रीम कोर्ट गई थी। नौ अप्रैल को केस लगा था, पर सुनवाई का नंबर आने से पहले ही कोर्ट उठ गई थी। इस कारण उस दिन सुनवाई नहीं हो पाई थी। अब 16 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed