फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another poster girl resigned from Congress Party.

UP Election 2022: कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुईं शामिल

Wed, 09 Feb 2022 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Feb 2022 05:45 PM IST
सार

कांग्रेस की लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने पार्टी पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Another poster girl resigned from Congress Party.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और सत्ता में आने की बात कही है। हालांकि, कांग्रेस के नेता खुद पार्टी छोड़ रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं कि पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके पहले इसी अभियान की एक पोस्टर गर्ल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन


वंदना सिंह महिला कांग्रेस की जोन उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर मिलने के लिए समय न देने और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। वह टिकट न मिलने से नाराज थीं।
विज्ञापन


बुधवार को वंदना सिंह के साथ ही सपा नेता आशा किशोर, डॉ. अरविंद गुप्ता और अभय सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मैं पिछले 5-6 वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हूं। मुझे टिकट देने का वादा किया गया था पर नहीं दिया गया। पार्टी ने उन लोगों को टिकट दिया गया है जो कि मेरे बाद पार्टी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed