फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another gift to Azam Khan by UP govt.

आजम के रामपुर को सरकार का एक और तोहफा

Tue, 25 Nov 2014 01:38 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Nov 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Another gift to Azam Khan by UP govt.

प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के गृह जनपद रामपुर को एक और तोहफा दिया है। सरकार ने रामपुर में बैराज के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


216 करोड़ रुपये की इस योजना से 53,929 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिल सकेगा। रामपुर बैराज परियोजना में नहर प्रणाली की शीर्ष क्षमता 600 क्यूसेक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए वर्तमान नहरों को फिर से दुरुस्त किया जायेगा। साथ ही कुछ स्थानों पर सीसी लाइनिंग कराई जायेगी। पिछले वर्षों में आई बाढ़ की तीव्रता को देखते हुए इस नये बैराज को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ आने के कारण नहरें हुई क्षतिग्रस्त

Another gift to Azam Khan by UP govt.

दरअसल, कोसी नहर रामपुर के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसकी जलापूर्ति कोसी नदी के माध्यम से होती है। पिछले वर्षों में बाढ़ आने के कारण यहां की नहरें काफी क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

कोसी नहर प्रणाली की वर्तमान शीर्ष क्षमता 400 क्यूसेक है। इस समय लालपुर वियर भी अत्यधिक क्षतिग्रस्त है। इस कारण कोसी नहर प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है।

क्षतिग्रस्त लालपुर वियर के स्थान पर नवीन बैराज का निर्माण कराया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed