फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another bomb blast threat received in court, two arrested with pistol

Lucknow News: फिर मिली कचहरी में बम ब्लास्ट की धमकी, पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Another bomb blast threat received in court, two arrested with pistol
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। सिविल कोर्ट में बृहस्पतिवार को पांचवीं बार बम ब्लास्ट की धमकी मिली। जांच के दाैरान दो प्रॉपर्टी डीलर पिस्टल के साथ पकड़े गए। वजीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टल और चार कारतूस कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर से कचहरी में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। इस कारण पुलिस टीम, बीडीएस टीम और डाॅग स्क्वॉड जांच कर रही थी। गेट संख्या आठ पर भी तलाशी अभियान चल रहा था। तभी पुलिस को दो लोग नशे की हालत में कचहरी परिसर में प्रवेश करते दिखे। तलाशी लेने पर उनमें से एक के पास से फैक्टरी मेड पिस्टल और चार कारतूस मिले, जबकि दूसरे के पास ब्रीफकेस मिला। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी वजीरगंज थाने में दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ठाकुरगंज के अमन विहार निवासी लालचंद और राजाजीपुरम सी ब्लॉक में रहने वाला भानु प्रताप यादव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी पर आए थे आरोपी
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि लालचंद के पास मिली पिस्टल और कारतूस भानु प्रताप के थे। पिस्टल का लाइसेंस भी उसी के नाम था। भानु की एनआईए कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वह लालचंद के साथ आया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed