वो तो गली-गली हरिगुन गाने लगी..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने भजनों से भक्ति सरिता में साक्षात ही गोता लगवा देने वाले अनूप जलोटा
ऐसी लागी लगन.. मीरा हो गई मगन वो तो गली-गली हरिगुन गाने लगी.., रंग दे चुनरिया.., जैसे भजनों के बीच चुनिंदा गजलों को सुना भजन सम्राट अनूप जलोटा ने श्रोताओं को अपने रूहानी रंग में रंगा।
गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में गोमती नगर सर्वजनिन पूजा समिति के 25वें वर्षगांठ के मौके पर भजन संध्या सजी। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने प्रिय भजन ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., से की।
संध्या में निर्मला कुमार ने मदन मोहन का लिखा नज्म- गीत यूं हसरतों के दाग, कंचन मिश्रा ने भजन तेरे मन में राम मन में राम को सुनाया। रत्नेश मिश्रा ने तबले, राजेश आर्या ने गिटार, श्याम अवस्थी ने साइड रिदम तथा सचिन चौहान ने की बोर्ड पर संगत दी।
उधर,
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बातचीत में बताया कि वे जल्द ही दर्शकों के बीच
सत्य साईं बाबा के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी जल्द ही
रिलीज होने वाली फिल्म सत्य साईं बाबा में वे सांई बाबा के किरदार में
दिखेंगे।