फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anoop chandra pandey becomes chief secretary of utttar pradesh.

यूपी के नए मुख्य सचिव ने कार्यभार संभाला, कहा- रोजगार और किसानों की आय दोगुना करना प्राथमिकता

Sat, 30 Jun 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jun 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
anoop chandra pandey becomes chief secretary of utttar pradesh.
कार्यभार ग्रहण करते नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय (बीच में) व निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार। - फोटो : amar ujala

डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने यूपी के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि मैं इस पद के लिए मेरा चयन करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि सरकार ने संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने एनेक्सी में कार्यभार संभालते हुए कहा कि प्रदेश में रोजगार पैदा करना, किसानों की आय दोगुनी करना और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना, जिससे कि सरकार के कार्य में गति लाई जा सके, मेरा मकसद रहेगा। हमारे पास आईएएस अफसरों की बहुत अच्छी टीम है। राजीव कुमार ने मुख्य सचिव के रूप में जिन कामों को आगे बढ़ाया है उसे ठीक से पूरा किया जाना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि अभी फरवरी में प्रदेश में इंवेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ। निवेश के लिए जो एमओयू साइन हुए हैं। उन्हें जमीन पर कैसे उतारा जाए और कैसे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किए जा सकें। हम इस पर पूरी गंभीरता से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गन्ना किसानों को भी अपनी प्राथमिकता में रखा और कहा कि उन्हें उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरों व कर्मचारियों की समस्याओं को निजी तौर पर मैं सुनूंगा और उन्हें साथ लेकर चलूंगा जिससे कि बेहतर परिणाम दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed