{"_id":"67cca2875130419a64000712","slug":"annual-function-begins-at-dav-college-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1108946-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएवी कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएवी कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डीएवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन स्वरचित कविता पाठ, वाद-विवाद, रील मेकिंग, मेहंदी और पेंट योर ड्रीम प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। 22 महाविद्यालयों से लगभग 400 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि डीएवी कॉलेज आना मुझे घर आने जैसा लगता है। यहां के शिक्षक और विद्यार्थी विदेशों तक अपने ज्ञान और कौशल से महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। सीमैप के निदेशक प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने छात्रों को जीवन में मेहनत से पीछे न हटने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनों में 16 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।