{"_id":"641733424a562e9faf0db954","slug":"annual-exams-will-be-held-in-two-shifts-from-today-raebareli-news-c-13-1-137392-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से दो पालियों में होंगी वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से दो पालियों में होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Sun, 19 Mar 2023 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से दो पालियों में शुरू होंगी, जो 24 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्नपत्र भी ब्लाॅक संसाधन केंद्र पहुंचा दिए गए हैं, जहां से विद्यालयों को परीक्षा शुरू होने से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होंगी। कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी जबकि कक्षा दो से पांच में लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं कराई जाएंगी। कक्षा छह से आठ तक में सिर्फ लिखित परीक्षाएं होंगी।
जिले में कक्षा एक से आठ तक में करीब तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं। मूल्यांकन कार्य 26 से 30 मार्च तक होगा और परीक्षाफल 31 मार्च को बंटेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समय से विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे, ताकि परीक्षा में कोई रुकावट न आने पाए। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारी भ्रमण करेंगे।