{"_id":"5e9fe2c06bde4d46b94aa6b4","slug":"announcements-made-in-lucknow-appealing-people-to-celebrate-ramzan-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: घरों में रहकर ही मनाएं रमजान, लखनऊ में जगह-जगह हो रहा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: घरों में रहकर ही मनाएं रमजान, लखनऊ में जगह-जगह हो रहा एलान
Wed, 22 Apr 2020 11:52 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में हो रहा एलान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण का सिलसिला जारी है। पूरे देश के साथ-साथ यूपी में भी लॉकडाउन लागू है। 24 अप्रैल से रमजान का पाक महीना भी शुरू होने वाला है। ऐसे में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया पूरे लखनऊ शहर में जगह-जगह एलान करवा कर लोगों से रमजान के महीने में लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
शहर में कई जगह लाउडस्पीकर से एलान करवाया जा रहा है कि सभी लोग रमजान के दौरान घरों में रहकर ही दुआ करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। इससे पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी रमजान के दौरान लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की थी। मौलाना ने सरकार व प्रशासन से रमजान में जरूरी चीजों की उपलब्धता बनाये रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम योगी ने रमजान के मौके पर अधिकारियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि आवश्यक सामग्री की डोर स्टेप डिलीवरी कराई जाए। सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि रमजान के समय सहरी और रोजा इफ्तार घर पर ही करें।
विज्ञापन
मौलाना ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और मुसलमानों से अपील करते हुए कहा था कि 24 अप्रैल को रमजानुल मुबारक का चांद देखा जाएगा। अगर चांद हो गया तो 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा वरना 26 को पहला रोजा रखा जाएगा।
वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी ने मुसलमानों से रमजान में घरों में इबादत करने की अपील की है। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस की वजह सबके लिए जरूरी है कि रमजान के मौके पर इबादत घरों में करें, क्योंकि ये वक्त का तकाजा भी है। इससे एक अच्छी मिसाल कायम होगी।