फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anm got swooned

एएनएम ने मांगी छुट्टी, नहीं मिली तो हुई बेहोश

Fri, 13 Dec 2013 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
anm got swooned

सरोजनी नगर सीएचसी पर गुरुवार को एक एएनएम अचानक बेहोश होकर

विज्ञापन
जमीन पर गिर गई।

आरोप है कि वह सीएचसी अधीक्षक के पास छुट्टी के संबंध में बात करने गई थी, तभी अधीक्षक ने उसे जमकर फटकार लगा दी, जिससे आहत एएनएम घबराकर बेहोश हो गई।

आनन फानन एएनएम को वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया।

परिवार ने सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत की है, जिसके बाद एसीएमओ ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष का बयान लिया।


सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी राजपाल की पत्नी विपुला खरे (35) सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात हैं।

राजपाल के मुताबिक सोमवार शाम विपुला को उसकी बहन की तबियत खराब होने की जानकारी मिली और वह मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बाबू को दो दिन की छुट्टी का प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहन को देखने आलमबाग चली गई।

वहां से लौटने के बाद विपुला खुद डायरिया से पीड़ित हो गईं। घरवालों ने उसको सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया। विपुला सीएचसी अधीक्षक अरविंद वर्मा के पास अपनी समस्या बताने के साथ ही छुट्टी मांगने पहुंची।

राजपाल का आरोप है कि छुट्टी की बाद सुनते ही अधीक्षक ने विपुला को अपशब्द कहे और जमकर फटकारा।

इसी से परेशान विपुला कमरे से निकलते वक्त बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव से की।

इसके बाद मौके पर पहुंचे एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने पीड़िता का बर्यान दर्ज कर सीएमओ को रिपोर्ट पेश कर दी है।

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि सीएचसी अधीक्ष्ज्ञक के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed