Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ankur Kapoor wins double title

Lucknow News: अंकुर कपूर ने दोहरा खिताब कब्जाया

Mon, 16 Nov 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ankur Kapoor wins double title
लखनऊ। लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में अंकुर कपूर ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल और युगल दोनों खिताब जीते। वहीं, 65 वर्ष से अधिक युगल वर्ग में दीपक पाठक और अजय उपाध्याय की जोड़ी चैंपियन बनी। ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित टेनिस फेसिलिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता के 35 वर्ष से अधिक एकल फाइनल में अंकुर ने अश्विनी को 7-3 से हराया।
विज्ञापन

युगल में अंकुर और आदित्य ने अश्विनी व कार्तिक को 8-6 से शिकस्त दी। 65 वर्ष से अधिक एकल में मनोज खंडेलवाल ने एस. खंडेलवाल को 6-1 से हराया। युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय ने एस खंडेलवाल व सुधीर मल्होत्रा को 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अन्य मुकाबलों के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक एकल का खिताब सत्या पाठक और 55 वर्ष से अधिक एकल का खिताब आशीष सिन्हा ने जीता। 55 वर्ष से अधिक युगल में डॉ. विश्वास और डॉ. भरत दुबे विजेता बने। प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में अश्विनी-मोनिका, 90 वर्ष से अधिक युगल में आदित्य कपूर-डॉ. प्रसून और 120 वर्ष से अधिक युगल में भरत दुबे-मनोज खंडेलवाल की जोड़ियों ने खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed