फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anil rastogi and pankaj prasun will got the Abhyuday award in banglore

Lucknow News: डाॅ. अनिल रस्तोगी व पंकज प्रसून को मिलेगा अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Mon, 13 Oct 2025 07:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Anil rastogi and pankaj prasun will got the Abhyuday award in banglore
वरिष्ठ रणकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी और कवि पंकज प्रसून। स्वयं
लखनऊ। वरिष्ठ रंगकर्मी और जाने-माने अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और हास्य-व्यंग्य कवि पंकज प्रसून को अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय सम्मान-2025 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। आगामी आठ नवंबर को उन्हें यह सम्मान बंगलूरू में होने वाले समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्युदय संस्था के अध्यक्ष डॉ. इंदु झुनझुनवाला ने बताया कि सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई वर्षों से दिए जा रहे हैं। इस बार डॉ. अनिल रस्तोगी को रंगमंच व अभिनय में उनके योगदान के लिए अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान और कविता के क्षेत्र में पंकज प्रसून को अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय नीरज अवस्थी युवा सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. अनिल रस्तोगी सीडीआरआई लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री के हेड रह चुके हैं और पंकज प्रसून भी इसी संस्थान में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अनिल रस्तोगी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक ही संस्थान से जुड़े दो लोगों को एक ही मंच पर एक साथ सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल रस्तोगी अब तक 99 नाटकों के एक हज़ार शो, 75 फ़िल्में और 14 वेब सीरीज समेत विभिन्न टीवी सीरियल में 500 एपिसोड कर चुके हैं। पंकज प्रसून अब तक हज़ार से ज़्यादा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में भाग के चुके हैं, उनकी 11 किताबें प्रकाशित हैं।

वरिष्ठ रणकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी और कवि पंकज प्रसून। स्वयं

वरिष्ठ रणकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी और कवि पंकज प्रसून। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed