फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anil jain was providing the bullet to naxalite

नक्सली हथियारों में अनिल जैन भर रहा था कारतूस

Fri, 06 Sep 2013 02:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
anil jain was providing the bullet to naxalite

लाइसेंसी शस्त्र दुकानों की आड़ लेकर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वालों की बची हुई कड़ियां भी जल्द खुल जाएंगी।

विज्ञापन


एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए शस्त्र विक्रेता अनिल जैन व अमित पाल सिंह की 36 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है।

एटीएस को उम्मीद है कि जेल में बंद बंटी सिंह उर्फ मोनू और फरार चल रहे शिवानंद शेट्टी समेत तमाम कड़ियों के बारे में अहम जानकारियां मिलेंगी।

आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि अनिल जैन व अमित पाल सिंह की कस्टडी रिमांड मिल गई है। अनिल जैन की गिरफ्तारी के दौरान भी एटीएस को उससे कई अहम जानकारियां मिली थीं।

अनिल जैन ने बताया था कि करीब एक लाख कारतूसों की खेप अकेले राजधानी लखनऊ से नक्सलियों को सप्लाई की गई। अनिल जैन ने ही एल्विन डीसा और शिवानंद शेट्टी को यूपी के शस्त्र विक्रेताओं से मिलवाया था।
विज्ञापन


एटीएस डीसा को तो गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शेट्टी अभी भी उसकी पकड़ से दूर है। एटीएस को उम्मीद है कि अनिल जैन से पूछताछ में शेट्टी के बारे में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब में जेल में बंद कुख्यात असलहा तस्कर बंटी सिंह उर्फ मोनू और उसके नेटवर्क के बारे में भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं। क्योंकि मोनू और अनिल जैन में करीबी संबंध रहे हैं।

नक्सलियों तक एक लाख कारतूस पहुंचाने की डील मोनू ने ही कराई थी। इसमें राजधानी के शस्त्र विक्रेता गुरबचन की अहम भूमिका थी। उसके राजधानी गन हाउस के जरिए ही यह सप्लाई हुई थी।


बतातें चलें कि एटीएस ने शुक्रवार को अनिल जैन को गिरफ्तार किया था। अनिल शस्त्र विक्रेता है। एटीएस इस मामले में एलविन डीसा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed