{"_id":"671f8e699cb9d10e8309a1c2","slug":"angry-with-the-company-the-collection-agent-had-conspired-to-rob-himself-lucknow-news-c-13-knp1050-931679-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कंपनी से नाराज कलेक्शन एजेंट ने रची थी खुद से लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कंपनी से नाराज कलेक्शन एजेंट ने रची थी खुद से लूट की साजिश
Mon, 28 Oct 2024 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
निगोहां। कंपनी से नाराज कलेक्शन एजेंट ने दो साथियों संग मिलकर खुद से लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लूट के 70 हजार रुपये, तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कलेक्शन एजेंट चारबाग निवासी श्रवण कुमार, आलमबाग के कैलाशपुरी में रहने वाला रवि और ठाकुरगंज का नीरज है। श्रवण रूरल कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि आर्थिक समस्या व कंपनी के अफसरों से विवाद होने पर साथी रवि और नीरज के साथ मिलकर खुद को लूटने का जाल बुना था।
साथियों ने साजिश के तहत तय घटनास्थल की रेकी की थी। शनिवार रात श्रवण कार से कंपनी के चालक चंद्र कुमार के साथ कलेक्शन के 70 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर जा रहा था। गौतमखेड़ा के पास बाइक से पहुंचे रवि व नीरज ने कार रोककरचालक को पीटा था। फिर बैग लेकर भाग निकले थे। पुलिस और सर्विलांस टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये एजेंट के साथियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पूरी साजिश बता दी।