फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry husband hanged himself after his wife left for her parents' home

Lucknow News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगा लिया फंदा

Sun, 23 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Angry husband hanged himself after his wife left for her parents' home
अजय रावत की फाइल फोटो।
नगराम। ग्राम बजगिहा निवासी अजय रावत उर्फ मंजनू (28) ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस के अनुसार मृतक शराब का आदी था, पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

बजगहिया गांव निवासी रामजीत ने बताया कि उनके चचेरे भाई अजय अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अलग रह रहे थे। पिता रग्घू अलग मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम को अजय का पत्नी नीलू से कुछ विवाद हुआ था, झगड़े के बाद वह अपने छोटे बच्चे आर्यन (3) को लेकर मायके चली गई थी। घर पर बड़ा लड़का अंश (6) व अजय थे। इस बीच रात के वक्त अंश सो गया तो कमरे के अंदर कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर अजय ने आत्महत्या कर ली। थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed