{"_id":"6211deded0981009886ff8bb","slug":"anganbadi-centers-will-be-open-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो साल बाद कल से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो साल बाद कल से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
Sun, 20 Feb 2022 11:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
यूपी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के उप निदेशक मो. जफर खां ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में दो साल बाद सोमवार से छोटे बच्चों की किलकारी फिर गूंजेगी। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के साथ बंद हुए आंगनबाड़ी केंद्र तीसरी लहर के नियंत्रित होने के बाद 21 फरवरी से खोले जाएंगे।
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के उप निदेशक मो. जफर खां ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार से सभी आयु वर्ग के लाभार्थी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित होंगे।