{"_id":"6ab2ef81556ef998560fa249","slug":"ananya-shatakshi-and-shagun-in-the-last-8-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1933107-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनन्या, शताक्षी व शगुन अंतिम 8 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनन्या, शताक्षी व शगुन अंतिम 8 में
विज्ञापन
अनन्या, शताक्षी व शगुन अंतिम 8 में
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी और पांचवीं वरीय शगुन ने आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दिल्ली की रेहा ने उलटफेर भरी जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया। ला-मार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल में यूपी की सौमित्रा, मिराया व इरम को हार का सामना करना पड़ा। <
चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने उत्तर प्रदेश की ही सौमित्रा को 7-6(5), 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबला टाईब्रेक तक खिंचा। शताक्षी ने टाईब्रेक में जीत दर्ज करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाते हुए उम्दा स्ट्रोक लगाए और जीत से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या जैन ने इरम जैदी को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। अनन्या ने पहले सेट में शुरू से ही दबाव बनाए रखा और लगातार अंक हासिल किए। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय कायम रखी और जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
इसके अलावा पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश की शगुन कुमारी ने कड़े मुकाबले में मिराया अग्रवाल को 6-4, 6-4 से मात दी। दोनों सेट में मिराया ने शगुन को चुनौती दी, लेकिन महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर खेल के दम पर शगुन ने दोनों सेट अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।
दूसरी ओर दिल्ली की रेहा अरोरा ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय दिल्ली की ही भूमिका दहिया को तीन सेट तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 7-6(4), 6-3 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा ने असम की ब्रेसना को 6-2, 6-2 से, ओडिशा की कृष्णा राज ने मध्य प्रदेश की नव्या शर्मा को 6-2, 6-1 से, आठवीं वरीय असम की स्निग्धा ने दिल्ली की प्रिया को 6-0, 6-3 और दूसरी वरीय राजस्थान की आयुषी तंवर ने बिहार की हंसिका सिंह को 6-0, 6-1 से हराया।