फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An unknown vehicle hit a bike two died in Nigohan Lucknow.

Lucknow: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

Mon, 29 Sep 2025 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

लखनऊ के निगोहां में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
An unknown vehicle hit a bike two died in Nigohan Lucknow.
मृतक धीरेंद्र व अभिषेक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के निगोहां थानांतर्गत उदयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित एनएच की एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी ले गई। जहां डक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नगराम के करोरा का सल्लाहीखेड़ा निवासी रामसजीवन का मंझला बेटा अभिषेक कुमार (19), भतीजे धीरेंद्र (21) के साथ रविवार रात लगभग 10 बजे निगोहां कस्बे से मोहनलालगंज की ओर जा रहा था कि तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एशिया कप: 'मैदान कोई भी हो...जीतेगा भारत', CM योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी, अवरोहा भवानी मंदिर किया दर्शन-पूजन; कार्यकर्ताओं संग करेंगी बैठक


टक्कर से चाचा भतीजे हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित एनएच की एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed