{"_id":"66ded2b3c5c55c0234012bf5","slug":"an-old-man-killed-in-musafirkhana-area-in-amethi-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का आरोप
Mon, 09 Sep 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:26 PM IST
सार
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना इलाके में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना को हत्या का संदिग्ध मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कल्पनाथ यादव रविवार की रात खेत की रखवाली के लिए गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए करीब 11 बजे खेत पहुंचे। जहां रामकल्प का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जिंदगी बचाने की जंग...400 जवान और खोजी कुत्ते; कैमरे से दबे लोगों की तलाश; तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिल रही थी बिल्डिंग... नक्शा तो पास था, लेकिन निर्माण में कर दिया ये काम
कल्पनाथ यादव के सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे जिससे माना जा रहा है कि बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। परिवार के लोग भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या से संबंधित तहरीर नहीं दी थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
सीओ अतुल सिंह, एसएचओ विवेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। सीओ अतुल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन