फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An old man complains about a fault in land ownership in Amethi.

Amethi: अपने जिंदा होने का सुबूत देने पहुंचा बुजुर्ग, बोला - साहब मैं अभी ज़िंदा हूं....कैसे हो गई वरासत

Sat, 03 Jun 2023 05:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Jun 2023 05:13 PM IST
सार

खातेदार जिंदा होने के बावजूद उसकी जमीन दूसरे के नाम कर दी गई। जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित बुजुर्ग समाधान दिवस में पहुंचा।

विज्ञापन
An old man complains about a fault in land ownership in Amethi.
बुजुर्ग राम कृपाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर में खातेदार जिंदा है बावजूद इसके उसकी करीब पांच विश्वा भूमि दूसरे के नाम पर दर्ज हो गई। दो दिन पूर्व जब पीड़ित बुजुर्ग ने खतौनी नकल निकाली तो उसके मामले की जानकारी हुई। शनिवार को तहसील में लगे समाधान दिवस में मामले की शिकायत की। तहसील प्रशासन जानकारी होने के बाद कार्रवाई में जुटा है।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर राम कृपाल पुत्र भगौती चार भाई हैं। एक चक करीब 20 विश्वा की है। जो चारों भाईयों के नाम दर्ज है। आवश्यकता पड़ने पर दो दिन पूर्व राम कृपाल ने जब खतौनी निकलवाई तो उनका नाम गायब था। उनके स्थान पर किसी दूसरे का नाम दर्ज हो गया था जबकि तीनों भाईयों का नाम सही दर्ज था। उसके बाद पीड़ित परेशान हो उठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक साथ सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा


शनिवार को तहसील परिसर में लगे समाधान दिवस में पीड़ित राम कृपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब हम जिन्दा हैं फिर भी मुझे मृतक दिखाकर दूसरे के नाम वरासत कर दी गई है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जिंदा व्यक्ति के स्थान पर दूसरे के नाम वरासत का मामला प्रकाश में आने के बाद तुरंत अफसर व कर्मी हरकत में आ गए। तत्काल मामले की छानबीन शुरु हो गई। 

एक ही नाम के दो लोगों के चक्कर मे हुई भूल
अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी का कहना है कि एक ही नाम के गांव में दो लोग हैं। गांव में दूसरे नाम के राम कृपाल की वरासत होनी थी। लेखपाल की रिपोर्ट सही मिली है। खतौनी अंकन में लिपिकीय त्रुटि के कारण एक गाटे में राम कृपाल पुत्र भगौती के स्थान पर दूसरे मृतक राम कृपाल के वारिसान का नाम दर्ज हो गया था। जिसे तत्काल निरस्त कर उसके ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed