फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An innocent girl did not get treatment, died in lucknow

लखनऊः अस्पतालों के चक्कर काटने में उखड़ गईं बच्ची की सांसें

Thu, 16 Apr 2020 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Apr 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
An innocent girl did not get treatment, died in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर से रेफर की गई बुखार पीड़ित बच्ची के परिजन उसे लेकर ट्रॉमा से लेकर फीवर क्लीनिक के बीच दौड़ लगाते रहे और इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सीतापुर के कोठार पुरवा निवासी निशा (7) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सीएचसी में दिखाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से चिकित्सकों ने केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन एंबुलेंस से बच्ची को लेकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्हें पहले स्क्रीनिंग सेंटर भेजा गया। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें फीवर क्लीनिक भेज दिया गया। यहां निशा का पर्चा बना। इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- इस मरीज के बारे में जानकारी नहीं

बच्ची के पिता अशोक कुमार का आरोप है कि पर्चा बनवाने के बाद बच्ची को फीवर क्लीनिक में देखा गया और वहां मौजूद डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। वह स्ट्रेचर से लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इस बीच बच्ची की मौत हो गई। 

जानकारी नहीं है
कोरोना वायरस को देखते हुए स्क्रीनिंग की व्यवस्था बनाई गई है। इसके बाद ही मरीज को देखा जा रहा है। जहां तक मरीज की मौत का सवाल है तो इस मरीज के बारे में जानकारी नहीं है। - डॉ. सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed