फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An FIR of murderous attack has been lodged by IRS Gaurav Garg. The accused is Yogendra Mishra.

इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट: आईआरएस गौरव गर्ग ने दर्ज कराई एफआईआर, जानलेवा हमले का लगाया आरोप

Fri, 30 May 2025 09:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 May 2025 09:13 AM IST
सार

इनकम टैक्स ऑफिस में हुए हमले के मामले में आईआरएस गौरव गर्ग ने असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
An FIR of murderous attack has been lodged by IRS Gaurav Garg. The accused is Yogendra Mishra.
अस्पताल ले जाए गए आईआरएस गौरव गर्ग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आईआरएस गौरव गर्ग को जॉइंट कमिश्नर ने पीट दिया। मामले में गौरव गर्ग ने योगेंद्र मिश्रा पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बता दें कि नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में छठें तल पर बृहस्पतिवार को आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई जिस पर जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। हमले में गौरव गर्ग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जिसके बाद आईआरएस गौरव गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स आफिस में घमासान, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS को पीटा; अखिलेश ने सरकार को निशाने पर लेकर कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच में लक्कड़ शाह बाबा के सलाना उर्स पर लगी रोक, लोगों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात


आईआरएस रवीना त्यागी के पति हैं गौरव गर्ग
बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। मामला गंभीर देख पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। दो अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद महकमे में चर्चा तेज हो गई है। इनकम टैक्स दफ्तर में तनाव का माहौल है।

किसी को भी कर्मचारियों ने भीतर नहीं जाने दिया। यही नहीं, पुलिस भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर, अस्पताल पहुंचे गौरव गर्ग ने डॉक्टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर गौरव गर्ग का इलाज कर रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed