फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An eyewitness speaks about the Janta exp train accident.

'बेअंदाज हो भाग रही थी ट्रेन, मैं चाय-समोसे लेकर खड़ा था'

Sun, 22 Mar 2015 12:05 PM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Mar 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
An eyewitness speaks about the Janta exp train accident.

बछरावां स्टेशन पर रत्नेश सोनकर की चाय-समोसे की दुकान पिछले 43 साल से है। वह बताते हैं कि करीब 25 वर्षों से जनता एक्सप्रेस आंखों के सामने से गुजरी है लेकिन शुक्रवार को इस ट्रेन का रौद्र रूप देखा तो एक पल को कुछ समझ में नहीं आया।

विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस दहाड़ते हुए एक नंबर प्लेटफॉर्म की लाइन पर दौड़ रही थी, मानों गुस्से में हो। मैं ट्रेन में बैठे यात्रियों के लिए चाय और समोसे लिए खड़ा था।
विज्ञापन


रफ्तार और हवा के तेज झोंके से हर कोई पीछे हट गया। दहाड़ते हुए ट्रेन गुजरी तो मैं भौंचक्का रह गया। कुछ समझ पाता उससे पहले ही तेज धमाका हुआ और बेतहाशा भाग रही ट्रेन ठहर चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें बंद करने से पहले लुट गईं

An eyewitness speaks about the Janta exp train accident.

हर तरफ चीख पुकार मच गई। दुकान बंद करते उससे पहले ही नमकीन और पानी की बोतलें लुट गईं। जैसे-तैसे दुकान बंद की और मौके से भागे क्योंकि जनता एक्सप्रेस के बाद ट्रेन में बैठी जनता ने रौद्र रूप धारण कर लिया था।

रत्नेश बताते हैं, सबसे पहले यह दुकान बाबा शंकर लाल के नाम से थी। उनके गुजरने के बाद दादी भगवान देई के नाम से दुकान हो गई। दादी गुजरीं तो पिता गया प्रसाद ने यात्रियों की सेवा का जिम्मा लिया।

मैं 20 साल से दुकान संभाल रहा हूं। रोज यह ट्रेन आती थी लेकिन शुक्रवार को जिस अंदाज में आई वह पहली बार था।

शनिवार को जब फिर जनता एक्सप्रेस सुबह करीब नौ बजे आई तो मैं प्लेटफॉर्म से काफी दूर था क्योंकि शुक्रवार का नजारा देखकर नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed