{"_id":"66dfcf9d6cc8bad7250f72e9","slug":"an-ethanol-tanker-overturned-near-under-construction-over-bridge-in-sidhauli-sitapur-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास पलटा इथेनॉल टैंकर, की जाती रही आग न जलाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास पलटा इथेनॉल टैंकर, की जाती रही आग न जलाने की अपील
Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
सार
सीतापुर के सिधौली में एक इथेनॉल टैंकर देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक तरफ के यातायात को रोक दिया गया। इस दौरान लोगों से आग न जलाने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
टैंकर को हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहे के पास इथेनॉल से भरा टैंकर देर रात हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटने से प्रशासन ने तुरंत एक साइड के वाहनों को रोक दिया। फायर ब्रिगेड के वाहन तैनात किए गए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच टैंकर में आग लगने के खतरों से जनता को आगाह करने हेतु हाईवे अथॉरिटी के वाहन माइक पर लोगों से आग न जलाने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती : दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद, अब 23 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खत्म हुईं नाराजगी की अटकलें, सीएम योगी से उनके आवास पर मिलीं अर्पणा यादव, प्रतीक भी थे साथ
सुबह 5 बजे पहुंची क्रेन ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद सीधा किया। इस दौरान टैंकर पर लगातार पानी की बौछार डालकर उसकी ज्वलंतता को शांत करते रहे।