{"_id":"5c2baaeebdec2256d437640e","slug":"an-employee-died-in-a-hotel-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के होटल में संदिग्ध हालात में एक कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के होटल में संदिग्ध हालात में एक कर्मचारी की मौत
Tue, 01 Jan 2019 11:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के हजरतगंज के जापलिंग रोड स्थित होटल लेवाना में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में कर्मचारी विकास कश्यप (24) की मौत हो गई। उसका शव लेबर रूम में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विकास मेंटेनेंस विभाग में था। वहीं, परिवारीजनों ने जांच की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधा रमण सिंह के मुताबिक, हसनगंज पंडित दीनदयाल नगर निवासी विकास कश्यप सोमवार रात होटल लेवाना में काम करने गया था। रात होने के कारण वह वहीं सो गया। मंगलवार सुबह मैनेजर पहुंचे तो ऊपर के तल पर विकास औंधे मुंह पड़ा था।
विज्ञापन
होटल के कर्मचारी उसे लेकर सिविल अस्पताल गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। विकास के भाई आकाश ने पुलिस से मामले की सही से जांच करने की मांग की है। परिवार में मां रीता और पिता कल्लू कश्यप हैं।
विज्ञापन