{"_id":"66bb3368a3fe14ab070c5f24","slug":"an-elderly-businessman-murdered-in-ashuyana-lucknow-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ में बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर शव नहर में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ में बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर शव नहर में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Aug 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
कारोबारी वीरेंद्र नरूला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले बुजुर्ग कारोबारी वीरेंद्र नरूला (70) की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उनके शव को गोसाईगंज नहर में फेंक दिया। शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या उनके मानकनगर स्थित घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने की थी। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ। दोनों युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
आरोपियों की वीरेंद्र से बहस हुई थी। इस दौरान बुजुर्ग को धक्का दिया जिससे उनके सिर पर गेट से टकराकर चोट लग गई।
दोनों आरोपी बाइक से शव गोसाईगंज सुल्तानपुर रोड पर पड़ने वाली नहर ले गए और फेंक दिया।