फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An eight years old girl raped in trivediganj in Barabanki.

Barabanki: 8 साल की मासूम बच्ची से 12 व 13 साल के दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 02:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

बराबंकी के एक गांव में एक हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दो किशोरों ने मिलकर आठ साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
An eight years old girl raped in trivediganj in Barabanki.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार करने वाली खबर है। खेत में सरसों बीनने गई आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों से आप बीती कही तो मामला थाने पहुंचा। हरकत में आई पुलिस में दोनों किशोरों को बाल अपचारी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों में एक बच्ची का पारिवारिक रिश्ते में चाचा है। पुलिस के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खेतों में सरसों की फसल की कटाई चल रही थी। गांव की आठ साल की मासूम बच्ची सरसों बीनने के लिए खेत गई थी। यहीं पर पारिवारिक रिश्ते में चाचा लगने वाले 13 साल के किशोर व उसके 12 वर्षीय साथी ने बच्ची को खेत में ही दबोच लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी भी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस के बुलावे पर नहीं पहुंचे अखिलेश, पूरी सपा ने बनाई दूरी, क्या दोनों दलों के बीच अभी भी है कुछ फांस?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत


यहां से घर पहुंची बच्ची ने जब परिजनों को दोनों की करतूत बताई तो हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों ने मामला दबाने की कोशिश की मगर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। घटना जानकारी में आते ही पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर दोनों किशोर के खिलाफ दलित एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया।

लोनीकटरा के थाना अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपी किशोरों को बाल अपचारी के रूप में संरक्षित कर लिया गया है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़िता का अदालत में बयान कराया जाएगा।

मोबाइल में देखते थे फिल्म
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में चर्चा है कि दोनों किशोर मोबाइल फोन में पोर्न फिल्में देखते थे। उनके इस दुस्साहस पर पूरा गांव स्तब्ध है जिसने भी यह खबर सुनी वह चिंतित हो गया। क्योंकि, आरोपी किशोर में एक बच्ची के पिता का चचेरा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed