{"_id":"65239717e5d01daa910d9fb5","slug":"an-auto-driver-get-shot-on-his-back-in-lucknow-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मोबाइल लूटने का विरोध करने पर ऑटो चालक को बदमाशों ने मारी गोली, खून से लथपथ होकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मोबाइल लूटने का विरोध करने पर ऑटो चालक को बदमाशों ने मारी गोली, खून से लथपथ होकर गिरा
Mon, 09 Oct 2023 11:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:30 AM IST
सार
लखनऊ के किला चौराहे के पास मोबाइल लूटने आए बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मार दी। पीठ पर गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में किला चौराहे के पास रविवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ऑटो चालक से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसको गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने घायल को ट्रामा में भर्ती कराया है। उसकी पीठ पर गोली लगी है।
विज्ञापन
बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडेय ऑटो चलाते हैं। रविवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह घर जा रहे थे। किला चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनके पास किसी की कॉल आई। उन्होंने मोबाइल निकालकर जैसे ही बात करनी शुरू की तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूटने का प्रयास किया। अनिल ने विरोध करते हुए भिड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम 'सिंधु' भी वापस ला सकते हैं
ये देख उनमें से एक बदमाश ने उनको गोली मार दी। गोली पीठ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। बदमाश तुरंत भाग निकले। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
आशियाना इंस्पेक्टर एके पांडेय ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।