फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An attempt was made to crush an advocate and his friend with a Thar, and they were beaten up when they resisted

Lucknow News: अधिवक्ता को दोस्त के साथ थार से कुचलने का प्रयास, विरोध पर पीटा

Fri, 12 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to crush an advocate and his friend with a Thar, and they were beaten up when they resisted
लखनऊ। गोमतीनगर में आठ दिसंबर को थार सवार दबंगों ने अधिवक्ता को साथी के साथ कुचलने का प्रयास किया। दोनों के बचने पर आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। गोमतीनगर पुलिस ने थार सवार पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के डिगडिगा गांव निवासी अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को रात करीब 10:30 बजे वह बाइक से दोस्त विकास के साथ पत्रकारपुरम चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने रुके थे। तभी थार सवार पांच लोग आए और बिना कारण उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर साथी को भी पीट दिया। किसी तरह से दोनों जब खुद का छुड़ाकर भागे तो आरोपियों ने थार से कुचलने का प्रयास किया। नरेंद्र ने बताया कि साथी और उनकी जान बचने पर आरोपियों ने दोबारा उन्हें पीटा। भीड़ बढ़ने पर आरोपी पिस्टल लहराकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश में कुचलने के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों में पहले दवा लेने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल थार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed