फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An airport to be built in Kushi nagar.

सरकार का विकास के लिए एक और 'हवाई' फैसला

Tue, 26 May 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 May 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
An airport to be built in Kushi nagar.

बौद्ध परिपथ के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की योजना खटाई में पड़ने के बाद अब वहां एक हवाई पट्टी विकसित करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इसका ठेका हवाई अड्डा निर्माण में अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कार्यदायी संस्था ‘राइट्स लिमिटेड’ को दिया गया है। उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग का कहना है कि जल्द ही कुशीनगर में हवाई जहाज उतरने लगेंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कुशीनगर में सरकारी-निजी सहभागिता (पीपीपी मोड) में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का फैसला किया था। कई बार टेंडर निकाले गए, मगर निर्माण के लिए किसी भी फर्म ने रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से प्रोजेक्ट हाथ में लेने का अनुरोध किया। एएआई की एक टीम ने पिछले दिनों साइट का दौरा भी किया, लेकिन अभी तक मामला सैद्धांतिक सहमति से आगे नहीं बढ़ सका है।

पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है जमीन

An airport to be built in Kushi nagar.

इसी बीच राज्य सरकार ने वहां एक हवाई पट्टी विकसित करवाने के निर्देश उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग को दिए। यहां बता दें कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किसानों की जमीन पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है। उस पर कब्जा भी मिल चुका है।

उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव एसके रघुवंशी ने बताया कि कुशीनगर में हवाई पट्टी विकसित करने की जिम्मेदारी ‘राइट्स लिमिटेड’ को दी गई है।

हवाई पट्टी के आसपास पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेस्टोरेंट, टॉयलेट और टैक्सी स्टैंड आदि की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed