फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An acquaintance often visited the house, and many people had their eyes on the property

Lucknow News: परिचित अक्सर आता था घर, संपत्ति पर थी कई लाेगों की नजर

Tue, 10 Mar 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
An acquaintance often visited the house, and many people had their eyes on the property
रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।
लखनऊ। मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रेशमा के दूसरे पति इकबाल पठान की मौत के बाद कई लोगों की नजर उनकी संपत्ति पर थी। रेशमा का एक परिचित अक्सर उनसे मिलने घर भी आया करता था।
विज्ञापन

एसीपी विकास कुमार पांडेय का कहना है कि रेशमा का मोबाइल फोन कमरे से बरामद हुआ है। वह किन लोगों से बात करती थीं, इसकी जानकारी के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कुछ करीबियों के बारे में पता चला है, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। पड़ोसियों का कहना है कि रेशमा की पहली ससुराल खदरा में थी। इकबाल से शादी करने के बाद वह सिसेंडी में रह रही थीं। शादाब पहले पति का बेटा है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि रेशमा के घर के सामने रहने वाले वाला मजदूर अक्सर उन्हें परेशान करता था और शादी का दबाव बनाता था। कई बार उससे विवाद भी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने नहीं सुनी आवाज
पुलिस ने रेशमा के घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इस दौरान किसी ने भी शोर नहीं सुना। वारदात के पीछे किसी करीबी की भूमिका की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रेशमा का किन लोगों से विवाद था, यह भी पता किया जा रहा है।

पुलिस पर एक घंटा देरी से आने का आरोप

रेशमा की बहन अफसाना का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस चाैकी पर सूचना दी थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि शाम के समय मिनी सचिवालय में फाॅगिंग चल रही थी इसलिए काफी शोर हो रहा था। आशंका है कि हत्यारे ने उसी समय वारदात को अंजाम दिया होगा।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

रेशमा व शादाब की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed