{"_id":"5cc825f3bdec2207215a3062","slug":"ammonia-gas-leakage-in-oil-mill-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, धमाके से दहला इलाका, मकानों में पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, धमाके से दहला इलाका, मकानों में पड़ीं दरारें
Tue, 30 Apr 2019 09:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारखाला के ऐशबाग में रिहायशी इलाके में स्थित हरियाणा ऑयल मिल व कैलाश कोल्ड स्टोरेज अवैध रूप से संचालित हो रहा है। स्टोरेज में मंगलवार सुबह 11.30 बजे अमोनिया गैस का टैंक का पाइप तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोरेज की दीवारें कई जगह से ध्वस्त हो गई। वहीं पास केअपार्टमेंट और कई मकानों में भी दरारें पड़ गई। गैस के रिसाव से इलाके में तेजी से गंध फैल गई। जिससे कर्मचारी और आसपास केरहने वाले दर्जनों लोगों उल्टियां शुरू कर दी। तो कुछ बेहोश हो गये।
विज्ञापन
हालात यह थे कि आसपास के दो दर्जन से अधिक दुकानदार अपनी दुकान को छोड़कर भाग गये। आनन-फानन में बेहोश लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार केबाद छोड़ दिया गया। इसी कोल्ड स्टोरेज में करीब डेढ़ साल पहले अग्निकांड हो चुका है। हादसा इतना बड़ा था कि तीन दिन तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निशमन विभाग को हालात पर काबू पाने में दो घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
Lucknow: Ammonia gas leakage occurred after a pipe burst at an oil mill in Haiderganj area, today. Police say, 'There was ammonia gas leakage after a pipe burst, it was contained immediately, investigation will be conducted into the matter. There are no casualties.' pic.twitter.com/owGK3nDrPf
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
बाजारखाला के ऐशबाग रोड निवासी विशाल भसीन का घर केपास ही हरियाणा ऑयल मिल व कैलाश कोल्ड स्टोरेज है। मंगलवार की सुबह कोल्ड स्टोरेज में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक से स्टोरेज में लगा अमोनिया गैस का टैंक तेज धमाके केसाथ फट गया।
धमाका होते ही आसपास केलोग घर केबाहर आ गये। टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज की दीवारें कई जगह से ध्वस्त हो गई। यही नहीं आसपास के मकानों व अपार्टमेंट की दीवारों में भी दरारें पड़ गई। अचानक से दीवार से ईंट गिरने लगी तो कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे कर्मचारी भागकर जान बचाने लगे। अचानक तेज धमाके की आवाज से टैंक फटने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को दी।

गैस की गंध से कई की हालत खराब
धमाके के साथ टैंक फटने से अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। आसपास केदो सौ मीटर के इलाके में अमोनिया गैस की गंध फैल गई। इलाके में रहने वाले और राहगीरों की गंध केकारण हालत खराब होने लगी। गंध लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे।
कई लोगों को वहां पर उल्टियां शुरू हो गई तो कुछ लोग गंध बर्दाश्त नहीं कर सके और बेहोश हो गये। आनन-फानन में स्थानीय नागरिकों ने बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार केबाद छोड़ दिया गया।
दुकान छोड़ भागे दर्जनों दुकानदार
कोल्ड स्टोरेज के आसपास दर्जनों दुकानों है। इसके अलावा दर्जन भर लोग फुटपाथ पर दुकान लगाते है। धमाके की आवाज और गैस रिसाव होते ही दुकानदार दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। आसपास केइलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहां पहुंची पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले रास्ता खाली कराया। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज के अंदर दाखिल हुई।

सांस लेने में हुई दिक्कत, अपार्टमेंट छोड़कर भागे लोग
कोल्ड स्टोरेज के पास में ही अंश अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट में तीन दर्जन परिवार रहता है। अपार्टमेंट निवासी अहमद सफीक, मो. शुएब, आरिफ खान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनी तो एक बार लगा कि अपार्टमेंट का कोई हिस्सा गिर गया।
बाहर निकला तो तेज बदबू के कारण खड़ा नहीं रहा जा रहा था। घुटन, आंखो में जलन, शरीर पर खुजली और उल्टियां होने लगी। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में परिवार को किसी तरह बाहर निकाला। खुले स्थान पर ले गये।
वहां से करीबी रिश्तेदारों के घर पर लोगों को पहुंचाया। ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं आसपास के रास्तों पर चल रहे कई राहगीर भी बाइक सहित सड़क पर गिर गये।
दो घंटे लगे राहत कार्य में, कर्मचारियों को भी हुई दिक्कत
अमोनिया गैस रिसाव की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह, एफएसओ चौक जितेंद्र कुमार दमकल की गाड़ियों सहित पहुंच गये। गैस की गंध काफी तेज थी। जिसकेकारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कर्मियों ने गैस रिसाव के प्वाइंट पर लगातार पानी फेंकने लगे। अग्निशनम विभाग के कर्मचारियों को बीए (ब्रीदिंग आपरेटस सेट) पहनकर राहत कार्य शुरू करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। हालांकि शाम तक इलाके में गंध बनी रही।

बिना फायर एनओसी के चल रहा थ कोल्ड स्टोरेज
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो अधूरे मिले। कोल्ड स्टोरेज अवैध रूप से संचालित हो रहा है। अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया गया।
इसके लिए नोटिस भी जारी की गई है। डेढ़ साल पहले आग लगने केबाद भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। कोल्ड स्टोरेज के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा। ताकि अवैध कोल्ड स्टोरेज को बंद कराया जा सके।
डेढ़ साल पहले लगी थी आग, तीन दिन में बुझी
कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ साल पहले आग लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि कोल्ड स्टोरेज की दीवारें काटकर बुझाना पड़ा। तीन दिनों तक राहत कार्य चला। इसकेबाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने केलिए आसपास केजिलों से भी दमकल की दर्जन भर गाड़ियां मंगाई थी।
तत्काली मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभय भान पांडेय ने कोल्ड स्टोरेज केखिलाफ नोटिस जारी की थी। अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी थी। जिसमें कोल्ड स्टोरेज में अग्निशमन केपर्याप्त संसाधन न होने की बात भी कही गई थी। इसकेबाद भी कोल्ड स्टोरेज केमालिक ने अपने रसूख के बूते दोबारा कारोबार शुरू कर लिया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर विभागों का एक भी कदम आगे नहीं बढ़ा।