फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur to be interrogated.

सम्पत्ति मामले में अमिताभ तलब, होगी पूछताछ

Mon, 19 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur to be interrogated.

आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ जांच कर रही विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए 23 अक्तूबर को हाजिर होने को कहा है। इस दिन उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


विवेचना अधिकारी दद्दन चौबे ने इसके साथ ही अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को पिछले दिनों छापे के दौरान बनाई गई सर्च लिस्ट की प्रति भी सौंप दी।

नूतन ठाकुर ने बताया कि विजिलेंस के अधिकारी दद्दन चौबे ने उन्हें सर्च लिस्ट की कॉपी दे दी है और 23 अक्तूबर को अमिताभ ठाकुर को बयान के लिए बुलाया है।

यह भी कहा है कि अगर किन्हीं कारणों से वे 23 को नहीं आ पा रहे हैं तो 27 अक्तूबर को जरूर हाजिर हो जाएं। विजिलेंस के अफसरों की मानें तो इस मामले में अमिताभ के अलावा कई और लोगों से पूछताछ होनी है। इन सबके अलग बयान भी दर्ज होंगे।
विज्ञापन


हालांकि, जिनके बयान दर्ज होने हैं, विजिलेंस अधिकारियों ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह माना जा रहा है कि जो बयान दर्ज होंगे, वे अमिताभ ठाकुर के खिलाफ साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस इसमें विभिन्न जिलों व रजिस्ट्रार कार्यालयों से अमिताभ व उनके करीबियों की संपत्ति के बारे में मिली जानकारी का भी इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed