{"_id":"5878ecfc4f1c1b7f1fba8536","slug":"amitabh-thakur-cadre-will-not-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ठाकुर को झटका, कैडर बदलने की अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ठाकुर को झटका, कैडर बदलने की अर्जी खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Jan 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा दी गई काडर बदलने की अर्जी को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मुख्य सचिव को लिखित तौर पर सूचना भेज दी है।
गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई सूचना में उन तथ्यों का भी उल्लेख किया गया है, जिसके आधार पर ठाकुर ने अपना काडर बदलने का अनुरोध किया था।
गृह मंत्रालय का कहना है कि अमिताभ ने मुलायम सिंह यादव द्वारा दी गई कथित धमकी मामले के बाद से उन्हें नौकरी में कई प्रकार से प्रताड़ित किये जाने और कई ताकतवर लोगों से जान को खतरा बताते हुए 16 जून को गृह मंत्रालय को अपना काडर बदलने के लिए पत्र भेजा था।