{"_id":"6a7b8f797193447d920c128a","slug":"amitabh-srivastava-returns-to-the-lucknow-vyapar-mandal-lucknow-news-c-13-lko1070-1870574-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमिताभ श्रीवास्तव की लखनऊ व्यापार मंडल में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमिताभ श्रीवास्तव की लखनऊ व्यापार मंडल में वापसी
Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र के व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को समर्थकों के साथ वापसी करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। भूतनाथ, इंदिरानगर स्थित एक होटल में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने उत्पीड़न और लालफीताशाही के खिलाफ आवाज बुलंद की।
बैठक में व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क और नगर निगम की ओर से जियो टैगिंग के नाम पर उत्पीड़न का विरोध किया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जायज मांगों के समाधान के लिए व्यापारियों को लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है। ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री उमेश शर्मा, पवन मनोचा, उत्तम कपूर, जिला महामंत्री अरविंद पाठक, नितिन जैन, अभिषेक सिंह चौहान, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, अभिषेक गुप्ता, चिराग जाखोड़िया, ऋषी मेहरा, रिक्कू यादव, विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।