फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah will reach Lucknow in support of CAA

शाह लखनऊ से सीएए के समर्थन में अभियान को चढ़ाएंगे परवान, ये नेता भी बोलेंगे विपक्ष पर हमला

Sat, 11 Jan 2020 10:56 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will reach Lucknow in support of CAA
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में चल रहे अभियान को और गति देने का फैसला किया है। इसी महीने 5 जनवरी को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गाजियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राजनाथ सिंह ने लखनऊ और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की तरफ से शुरू इस मुहिम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ से परवान चढ़ाएंगे। उनकी लखनऊ में 21 जनवरी को सभा प्रस्तावित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 को मेरठ में रहेंगे। भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कानपुर से विपक्ष पर निशाना साधेंगे।
विज्ञापन


सीएए के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, भाजपा के सभी पदाधिकारी तथा प्रमुख नेता लगातार जनजागरण में जुटे हैं। विपक्षी हमलों का जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएए के विरोध में विपक्ष की लामबंदी को देखते हुए भाजपा की तरफ से पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती सहित कई पूर्व व मौजूदा केंद्रीय मंत्री भी पहले ही प्रदेश में जगह-जगह सीएए के समर्थन में चल रही मुहिम में शामिल होकर लोगों को इस मु्ददे पर विपक्षी साजिश की जानकारी दे रहे हैं। अब पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गृहमंत्री अमित शाह सहित अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भी प्रदेश के मैदान में उतारने की तैयारी की है। इसमें शाह, राजनाथ, गडकरी और जे.पी. नड्डा के अलावा अन्य कुछ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी साजिश की पूरी पोल खोलेंगे

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर कहते हैं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भाजपा के अभियान ने विपक्षी साजिश की पोल खोलना शुरू कर दिया है। सभी की समझ में सच्चाई आ रही है। पार्टी की कोशिश एक-एक घर तक पहुंचकर इस कानून की सच्चाई समझाना और विपक्ष के षडयंत्रों का पर्दाफाश करने की है। 

इसी के तहत प्रदेश में छह बड़ी सभाएं करने की तैयारी हो रही है। जगह देखी जा रही है और तारीखों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही फैसला हो जाएगा। इस बीच, राजधानी में शाह की सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राठौर और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को कई स्थलों का निरीक्षण किया। 

शर्मा के अनुसार, राजधानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा 21 को प्रस्तावित है लेकिन जगह अभी तय नहीं है। जगह पर एक-दो दिनों में फैसला हो जाएगा। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी कहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सीएए को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जिसे 22 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा से और मजबूती मिलेगी।

योगी प्रदेश के साथ बाहर भी संभालेंगे मोर्चा

दूसरे प्रदेशों में भी भाजपा को वोट दिलाऊ चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधों पर भाजपा ने अब प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में भी सीएए पर मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी डाली है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने शनिवार को ग्वालियर में सभा भी की। 

अब 14 जनवरी को उनकी बिहार के गया में सभा है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों में उनके जाने का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। प्रदेश में उनकी 18 जनवरी को काशी में, 19 को गोरखपुर में, 20 को लखनऊ में और 21 को कानपुर में सभाएं तय हुई हैं। इसके अलावा उनकी 21 को कानपुर, 22 को मेरठ और 23 को आगरा में सभाएं तय हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed