फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah will give tips to BJP workers in Lucknow on Saturday

अमित शाह बोले, यूपी में 74 सीटें आने पर भी मनाएंगे उत्सव, सहकारिता से बदलेंगे किसानों की तकदीर

Sat, 23 Feb 2019 01:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 23 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will give tips to BJP workers in Lucknow on Saturday
सहकारी सम्मेलन को सम्बोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार ने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों की तीन गुना मदद की है। कांग्रेस ने 10 साल में किसानों का 53 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था, लेकिन पीएम मोदी एक साल में ही किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये की मदद करेंगे। वे शनिवार को राजधानी के डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भाजपा के सहकारिता बंधु सम्मेलन में बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास अगर दुनिया में दिख रहा है तो इसके मूल में सहकारिता आंदोलन है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के विकास की नींव में सहकारिता ही है। गुजरात में कोऑपरेटिव के माध्यम से 20 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उप्र में सहकारिता की संभावना सबसे ज्यादा है। गुजरात में पानी 1200 फिट नीचे मिलता है, लेकिन यूपी को गंगा, यमुना, गोमती का आशीर्वाद मिला है। ऐसे में यहां के किसानों को समृद्ध करना बहुत बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे किसानों, मछुआरों और पशुपालकों की मदद करें।

विज्ञापन


सपा-बसपा की मंशा सहकारिता पर कब्जे की थी 
शाह ने कहा कि सपा-बसपा की सहकारिता पर कब्जे की मंशा थी। सपा-बसपा के भ्रष्टाचार से ही यूपी में सहकारिता आंदोलन चरमरा गया है। लेकिन केंद्र सरकार सहकारिता को तेजी से बढ़ावा दे रही है। बुआ-भतीजे के समर्थन वाली यूपीए सरकार ने यूपी को 2009 से 2014 तक पांच साल में 23635 करोड़ रुपये सहकारिता के माध्यम से ऋण के लिए दिए थे। वहीं, मोदी सरकार ने 73051 करोड़ रुपये साढ़े चार साल में ही दिए हैं, जो यूपीए सरकार से तीन गुना से अधिक है। किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य सिर्फ भाजपा का प्रधानमंत्री ही ले सकता है। उन्होंने सीएम योगी से कहा कि छोटी-छोटी टीम बनाकर चुनाव के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कोऑपरेटिव मॉडल को देखने के लिए भेजें जिससे वे जान सकें कि को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म के बगैर किसानों को मजबूत करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश को बनाएंगे दुनिया की पांचवीं आर्थिक शक्ति 

Amit Shah will give tips to BJP workers in Lucknow on Saturday

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में नौवें नंबर पर थी। लेकिन मोदी सरकार की नीतियों से इस समय देश की अर्थव्यवस्था विश्व में छठे नंबर पर हैं। भारत आर्थिक क्षेत्र में चीन को पछाड़कर सबसे तेज आर्थिक विकास वाला देश बन गया है। जल्द ही भारत विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। 


कांग्रेस से ज्यादा भाजपा ने की किसानों की मदद
शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने 10 साल में तीन करोड़ किसानों का 53 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। वहीं मोदी सरकार ने एक साल में 15 करोड़ किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी जो किसान सम्मान योजना 24 फरवरी को गोरखपुर से शुरू करने जा रहे हैं उससे सीधे 6 हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचेगा। ये रकम किसानों को तब मिलेगी, जब उन्हें बीज व खाद लेनी होगी। किसानों की समृद्धि के लिए सरकार ने कामधेनु आयोग बनाया है। जो किसानों की समृद्धि का माध्यम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed