फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah visits Lucknow PGI to meet Kalyan Singh.

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद

Sun, 01 Aug 2021 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लखनऊ पीजीआई पहुंचे। जहां उन्होंने कल्याण सिंह का हालचाल लिया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन
Amit Shah visits Lucknow PGI to meet Kalyan Singh.
लखनऊ पीजीआई में कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने लखनऊ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। बता दें कि कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर पर स्थिर है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


इस दौरान एसजीपीजीआई निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। पिछले तीन दिन से किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है। निदेशक ने बताया कि संस्थान के 12 वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। गृह मंत्री ने निदेशक को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों से भी परामर्श लें।
विज्ञापन


दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर हैं। जहां रविवार को उन्होंने लखनऊ में फोरेंसिक इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के बाद वह मिर्जापुर के लिए निकल जाएंगे और फिर वाराणसी जाएंगे। यूपी में करीब सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लखनऊ में शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने विश्वास जताया कि भााजपा 2022 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।


उन्होंने कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की और कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। 2017 के पहले प्रदेश की पहचान परिवारवाद, जातिवाद और दंगों के कारण होती थी लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश के लोग सुरक्षित हैं। प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed