फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah to come lucknow on birth anniversary of atal bihari vajpayee.

अटल जी की पहली जयंती पर श्रद्धांजलि देने 25 को लखनऊ आएंगे अमित शाह

Sun, 09 Dec 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Dec 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
amit shah to come lucknow on birth anniversary of atal bihari vajpayee.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम जयंती 25 दिसंबर को उन्हें श्रद्धांजलि देने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी लखनऊ आएंगे। वह यहां अटल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही सरकार और संगठन की तरफ से अटल के नाम पर शुरू किए जाने वाले कामों की शुरुआत भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल की स्मृति में 25 दिसंबर से कई परियोजनाएं और योजनाएं शुरू करने का फैसला किया है।

माना जा रहा है कि अटल के लखनऊ से गहरे और लंबे रिश्तों को देखते हुए अमित शाह ने उनकी प्रथम जयंती पर इस शहर में उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। उनका प्रयास लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि देकर अटल के नाम और काम के सहारे भाजपा के आगे बढ़ने के संकल्प का संदेश देना लग रहा है।
विज्ञापन


वाजपेयी जब अस्वस्थ नहीं हुए थे, तब उन्होंने ज्यादातर मौकों पर जन्मदिन 25 दिसंबर या इसकी पूर्व संध्या को लखनऊ वालों के साथ गुजारा। भाजपा कई वर्षों से अटल के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed