फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah targets Mulayam for Mathura violence.

मथुरा हिंसा पर अमित शाह बोले, 'नेताजी अब तो शर्म करो'

Sat, 04 Jun 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jun 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah targets Mulayam for Mathura violence.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग की घटना के लिए सीधे सपा सरकार को दोषी बताया है। कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव उन लोगों की वकालत कर रहे हैं, जिन्होंने एक जांबाज एसपी और एसएचओ को मार दिया।

विज्ञापन


नेताजी (मुलायम सिंह) को अब तो शर्म करनी चाहिए, तत्काल शिवपाल से इस्तीफा ले लेना चाहिए। वह शनिवार को रूमा में पार्टी के बूथ प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा प्रदेश में चचा भतीजे की सरकार ने पूरे यूपी का नाम देश में बदनाम कर रखा है। मथुरा की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है लेकिन प्रदेश की सपा सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी में राजनाथ सिंह व कल्याण सिंह जैसी सरकार की जरूरत'

Amit Shah targets Mulayam for Mathura violence.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को खोखला कर रखा है। अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता कायम हो, जिससे केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश का विकास किया जा सके।

सपा सरकार ने प्रदेश में आतंक, गुंडई और अपराध को बढ़ाया है, तो बसपा की सरकार जब भी रही, भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया है। गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जरूरी है कि भाजपा की सरकार बने। यह सब यहां की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूपी में फिर से राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह जैसी सरकारों की जरूरत है, तभी प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

'यूपी सरकार की लूट खसोट से जनता को कुछ नहीं मिला'

Amit Shah targets Mulayam for Mathura violence.
भाजपा बूथ प्रमुख - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्षों में किसानों, नौजवानों के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन यूपी सरकार की लूट खसोट के चलते लोगों को कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। न किसान जी पा रहा है, न नौजवानों को रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दो वर्षों के शासनकाल में  मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। जबकि यूपीए की सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मालिक की संज्ञा देते हुए कोई भी चुनाव जीत लेने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि सपा ने यूपी की हालत खराब कर रखी है।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुश्मन से चौकन्ना रहने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed