फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah speaks about UP govt.

यूपी में बहुमत मिलने के बाद करेंगे मुख्यमंत्री की घोषणा: अमित शाह

Sun, 05 Feb 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Feb 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
amit shah speaks about UP govt.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा के सत्ता में आने पर अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सड़क-खनन समेत सभी घोटालों की न सिर्फ जांच होगी, बल्कि दोषियों को जेल में भी डालेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन को फ्लॉप बताते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है। राहुल गांधी का धक्का काम नहीं आएगा।

गोमती नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने कहा कि भाजपा समेत पूरा संघ परिवार मौजूदा आरक्षण व्यवस्था का पुरजोर समर्थक है। कांग्रेस, सपा और बसपा धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत करती हैं, लेकिन नियमानुसार 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें बताना चाहिए कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए वे एससी, एसटी या ओबीसी में से किसका कोटा कम करेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं के बिगड़े बोलों पर कहा कि उन्हें संयम बरतना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के झगड़े में मुझे जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं

amit shah speaks about UP govt.

रामगोपाल यादव पर सीबीआई की कार्रवाई संबंधी दबाव पर शाह ने कहा, पारिवारिक विवाद से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं। मैं कभी रामगोपाल यादव से नहीं मिला। इस झगड़े में राज्यसभा सांसद अमर सिंह और मुझे लेकर भी जो बातें हो रही हैं, वो भी ठीक नहीं है। सपा के पारिवारिक झगड़े में मुझे जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

जीत के प्रति आश्वस्त थे, तो अखिलेश ने क्यों किया गठबंधन
शाह ने कहा कि सपा ने चुनाव से पहले ही हार मान ली। अगर अखिलेश यादव अपनी जीत के प्रति इतने ही आश्वस्त थे तो उन्होंने गठबंधन क्यों किया। गठबंधन करके डूबते जहाज को बचाने की कोशिश की गई है, जिसमें सफलता नहीं मिलेगी।

बहुमत मिलते ही घोषित कर देंगे सीएम
शाह ने कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में भी हमने चुनाव से पहले सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया। चुनाव बाद जिन्हें सीएम बनाया, वे अच्छे से सरकार चला रहे हैं। यूपी में भी बहुमत पाएंगे और उसके फौरन बाद सीएम घोषित कर देंगे।

7-8 नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट देना वंशवाद नहीं

amit shah speaks about UP govt.

शाह ने कहा कि राजनाथ सिंह या स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे-बेटियों को टिकट दे देने को वंशवाद कहना उचित नहीं है। राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को लंबी राजनीतिक सक्रियता के बाद सिर्फ एमएलए का टिकट दिया गया है। भाजपा उन्हें सीएम बनाने नहीं जा रही है।

भाजपा में चुनाव लड़कर खुद को साबित करने वालों को ही आगे बढ़ाया जाता है, लेकिन कांग्रेस में 1967 के बाद से अभी तक नेहरू खानदान के सदस्य के अलावा कोई अध्यक्ष नहीं बना।

एक्सप्रेस-वे में प्रति किमी. 13 करोड़ का घपला
शाह ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़कें केंद्र सरकार 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर लागत में बनवा रही है, जबकि यूपी में इसकी लागत 31 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर आई है। अंतर वाला यह धन कहां गया, बताने की जरूरत नहीं है।

जहां सपा के विधायक जीते, वहां ज्यादा अपराध

amit shah speaks about UP govt.

शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उन पर तमाम फर्जी केस लादे गए, जो अदालत में कहीं टिक नहीं पा रहे हैं। अखिलेश यादव के कार्यकाल में यूपी रोजगार और जीडीपी के मामले में देश में नीचे से तीसरे-चौथे नंबर पर है, पर अपराध में ऊपर से पहले नंबर पर है। जहां सपा के विधायक जीते, वहां ज्यादा अपराध हुए हैं।

नोटबंदी के फैसले से कारोबारियों और उद्यमियों को एक-दो महीने परेशानी हुई होगी, लेकिन व्यापारी पिता-पुत्रों की हत्या से होने वाली परेशानी से यह कहीं कम है। मायावती के दावे के अनुसार अगर बसपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था अच्छी थी तो 2012 के चुनाव में बसपा हारी क्यों।

कभी नहीं छोड़ा राम मंदिर का मुद्दा
शाह ने कहा कि भाजपा ने कभी अपने चुनावी घोषणा पत्र से राम मंदिर मुद्दे को नहीं हटाया। फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है। इसलिए इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

भाजपा की सरकार बनने पर जाति-धर्म के भेद के बिना सबको विकास के समान अवसर मिलेंगे। मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हमने तीन तलाक के मुद्दे पर अदालत में अपना रुख साफ रख दिया है।

3.87 करोड़ लोगों को दिया रोजगार

amit shah speaks about UP govt.

भाजपा द्वारा सपा के घोषणा पत्र को कॉपी करने के सवाल पर शाह ने कहा कि क्या यूपी में 24 घंटे बिजली मिलने लगी। अगर भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती, तो कई राज्यों में बार-बार चुनकर नहीं आती।

केंद्र सरकार ढाई साल में 3.87 करोड़ लोगों को स्वरोजगार दे चुकी है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 22 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुके हैं। स्वास्थ्य बीमा का वादा भी पूरा किया।

भाजपा ही दे सकती भ्रष्टाचार मुक्त शासन
शाह ने कहा कि पीएम मोदी की अपील के बावजूद यूपी में तीसरे और चौथे दर्जे की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म नहीं किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम भी जमा नहीं किया, क्योंकि एजेंसी के साथ कमीशन की सेटिंग नहीं हो पाई।

अगर यूपी की जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए तो भाजपा को बहुमत देना होगा। भाजपा की सरकार बनने पर यादव सिंह समेत सभी मामलों में निष्पक्ष जांच होगी। हमें भी पार्टी चलाने में दिक्कत होगी, फिर भी नकद चंदा लेने की सीमा घटाकर दो हजार रुपये की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed