फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah reaches lucknow to lead tiranga yatra

काकोरी को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पीएम से बात करूंगा: अमित शाह

Sat, 13 Aug 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
amit shah reaches lucknow to lead tiranga yatra
काकोरी पहुंचे अम‌ित शाह - फोटो : amar ujala
इस 15 अगस्त को हमारी आजादी को 70 साल हो जाएंगे। इन 70 सालों में देश काफी आगे बढ़ा है। इस आजादी को पाने के लिए जिन सपूतों ने अपने जीवन और परिवार का बलिदान ‌दिया उनको याद करने में कहीं न कहीं चूक हो रही है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम‌ित शाह ने शन‌िवार को काकोरी शहीद स्मारक में आयोज‌ित ‘आजादी 70 साल, याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि आजादी के 70 साल हो गए हैं लेक‌िन काकोरी कहीं न कहीं उपेक्ष‌ित रहा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी से स‌िफार‌िश करूंगा क‌ि काकोरी पर्यटन स्थल बनाएं ताक‌ि आगे वाली पीढ़ी को प्रेरणा म‌िल सके।
विज्ञापन


 अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने उनका अमौसी एयरपोर्ट पर स्वागत क‌िया।

शहीद स्मारक पहुंचकर शाह ने पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां एवं रोशन सिंह, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की मूर्ति पर माल्यार्पण क‌िया और पौधरोपण भी क‌िया। कार्यक्रम के बाद वह पार्टी सांसद कौशल किशोर के आवास के ल‌िए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार और कांग्रेस पर साधा न‌िशाना

amit shah reaches lucknow to lead tiranga yatra
अमित शाह - फोटो : amar ujala
देश के लिए बलिदान देने वालों ने सोचा था कि भारत माता स्वाधीन हो जाएं। 70 साल तक देश आजाद रहा लेकिन 70 साल में से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। एक ही परिवार ने 60 साल तक राज किया।

उन्होंने कहा कि यूपी में आज भी लोगों के पास न रोटी है, न गांवों में बिजली है और न युवाओं के पास रोजगार क्या इसी दिन के लिए आजादी के दीवानों ने बलिदान दिया था।

काकोरी की घटना में ट्रेन के अंदर खजाना लूटा गया था। ये खजाना देश को आजाद करने के लिए लूटा था। उन्होंने परिवार के चिंता किए बिना बहुत बड़ा पराक्रम किया। अम‌ित शाह ने कहा क‌ि वह आजादी के कार्यक्रम में राजनीत‌ि की बात नहीं करना चाहते। हालांक‌ि इसके बाद ही बोले क‌ि यूपी के व‌िकास के ब‌िना देश का व‌िकास नहीं हो सकता है। और सवाल उठाया क‌ि बसपा, सपा सरकार के रहते न यहां का व‌िकास हो सकता है न कानून व्यवस्था सुधर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed