{"_id":"5de09abb8ebc3e54791d9603","slug":"amit-shah-in-lucknow-after-ayodhya-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या फैसले के बाद अमित शाह आज पहली बार लखनऊ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या फैसले के बाद अमित शाह आज पहली बार लखनऊ में
Fri, 29 Nov 2019 09:42 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पहली बार राजधानी में होंगे। वैसे तो वह गृहमंत्री के रूप में राजधानी में चल रही ‘पुलिस साइंस कांग्रेस’ में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
पर, तात्कालिक परिस्थितियों को देखते हुए उनका राजधानी का यह संक्षिप्त दौरा न सिर्फ महत्वपूर्ण बल्कि लोगों की जिज्ञासा का केंद्र भी बन गया है। भाजपा नेता शाह का हवाई अड्डे पर स्वागत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, शाह अपराह्न 3 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के मंत्री उनकी अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
हवाई अड्डे से वह कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे और वहां से लौटकर हवाई अड्डे जाकर दिल्ली वापस लौट जाएंगे। अभी तक उनका पार्टी मुख्यालय जाने या किसी और कोई बैठक करने का कार्यक्रम नहीं है। पर, माना जा रहा है कि लगभग चार घंटे के राजधानी प्रवास के दौरान उनकी अयोध्या मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ न कुछ गुफ्तगू जरूर होगी।

यह है वजह
दरअसल, शाह अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के बहुप्रतीक्ष्ति फैसले के बाद और 6 दिसंबर की उस तारीख से पहले आ रहे हैं जिस तारीख को अयोध्या का विवादित ढांचा गिरा था।
यही नहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लखनऊ में पिछले दिनों हुई बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने की घोषणा की जा चुकी है।
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो दिन पहले अयोध्या मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोगों से बातचीत हुई है। मतलब, अयोध्या मामले पर इस समय सरगर्मियों का केंद्र लखनऊ है।
माना जा रहा है कि इन सब परिस्थितियों को देखते हुए चार घंटे के संक्षिप्त प्रवास के दौरान भी शाह इन मुद्दों पर कुछ न कुछ फीडबैक जरूर लेंगे।