{"_id":"58a83ce44f1c1bdf6ad83d6f","slug":"amit-shah-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार बनी तो जमीन कब्जाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार बनी तो जमीन कब्जाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बलरामपुर में जनसभा में कहा कि सपा के गुंडों ने प्रदेश भर में गरीबों की जमीन पर कब्जे किए हैं। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद जमीन कब्जाने वालों को हम उल्टा लटका देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कानून-व्यवस्था पर अखिलेश सरकार को घेरते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में हत्या और बलात्कार के मामले बढ़े हैं। क्या यही है सरकार का काम? उन्होंने दावा किया कि 11 मार्च के बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आकाश में टूजी घोटाला किया समुन्दर में पनडुब्बी घोटाला सहित 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए। हमने देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया, इसके पहले 10 साल तक एक ऐसे पीएम रहे जो बोलते नहीं थे।
विज्ञापन
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आंखों पर इटैलियन चश्मा चढ़ा है। उन्हें नहीं दिखाई देता है कि सीमा पर अब गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है।