फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amethi visit of sonia gandhi

मैंने अमेठी को अपना बेटा दिया, ख्याल रखना: सोनिया

Sun, 20 Apr 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
amethi visit of sonia gandhi

अमेठी में भावनात्मक भाषण देते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा मैंने अमेठी को अपना बेटा दिया। इसका ख्याल रखना।

विज्ञापन


16 साल बाद अमेठी पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बेटे राहुल गांधी को जिताने के लिए लोगों से भावुक अपील की और भावनात्मक रिश्तों की दुहाई भी दी।
विज्ञापन


सोनिया ने कहा, मैंने अमेठी को अपना बेटा दिया है, ख्याल रखना। सोनिया ने अमेठी को घर और यहां के लोगों को परिवार जैसा बताया।

सोनिया ने कहा कि अमेठी परिवार की जो जिम्मेदारी मैंने राहुल के कंधे पर डाली थी वह उसे अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

पांच पीढ़ियों के रिश्ते की दुहाई दी

amethi visit of sonia gandhi

1998 में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंची सोनिया ने नंदमहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेठी से पांच पीढ़ियों का रिश्ता बताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी वे दिन याद हैं जब राजीव गांधी यहां के सांसद थे। अमेठी के लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया था।

सोनिया ने कहा यहां के लोगों का देश की तरक्की में बड़ा योगदान है।

उन्होने अमेठी को न केवल अपना परिवार व कर्मभूमि बताया ब‌ल्कि यह भी कहा कि यह वह भूमि है जहां के लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।

दिलाई राजीव की याद

amethi visit of sonia gandhi

सोनिया ने कहा कि उन्हें वर्षों पुरानी वह घटना आज भी याद है जब इंदिरा जी अपने बेटे राजीव गांधी को लेकर अमेठी आई थीं।

इंदिरा जी ने अमेठी के लोगों से कहा था कि वे अपना बेटा उन्हें सौंप रही हैं। उसी तरह 2004 में हमने भी अपने बेटे राहुल को अमेठी को सौंप दिया।

सोनिया ने कहा कि राजीव के आने से पहले अमेठी में ऊसर था। जमीन उपजाऊ नहीं थी। सड़कें नहीं थी। पानी की समस्या थी। उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी। आज ये समस्याएं नहीं हैं।

अमेठी से होकर छह राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। क्षेत्र में छह नामी-गिरामी संस्थान हैं।

विज्ञापन

भाजपा पर भी हमला

amethi visit of sonia gandhi

सोनिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद बने बड़े-बड़े बांध, सड़कें, पुल, कल-कारखाने, यातायात के साधन समेत तमाम विकास कांग्रेस की देन हैं लेकिन भाजपा दुष्प्रचार करती है कि हमने कुछ नहीं किया।

शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण कानून हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

जो लोग खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कांग्रेस शासित राज्यों में लोगों को सजा दी गई। भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसने अपने कि उसने भ्रष्टाचार करने वालों पर क्या कार्रवाई की।

सोनिया ने कहा भाजपा की विचारधारा कट्टरता की है। वह भेदभाव, क्षेत्रवाद व सांप्रदायिकता में विश्वास रखती है जबकि कांग्रेस की विचारधारा एकजुटता और विकास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed