फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Two vicious crooks arrested in police encounter, SOG in-charge shot in the encounter

अमेठी : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एसओजी प्रभारी के हाथ में लगी गोली

Mon, 25 Apr 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एसओजी प्रभारी डीके वर्मा अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर ने एक काली स्कार्पियो से कुछ लुटेरों के लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर आने की सूचना दी।

विज्ञापन
Amethi: Two vicious crooks arrested in police encounter, SOG in-charge shot in the encounter
मुठभेड़ में घायल एसओजी प्रभारी डीके वर्मा (पीली शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ वाराणसी हाइवे पर कादूनाला के पास रात दस बजे लुटेरों के एक गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जहां 25 हजार रुपये के एक इनामी समेत दो शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए वहीं कई अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एसओजी प्रभारी डीके वर्मा अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर ने एक काली स्कार्पियो से कुछ लुटेरों के लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी ने पूरे मामले से जगदीशपुर एसएचओ अरुण कुमार दुबे व मुसाफिरखाना एसएचओ बृजेश सिंह को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसएचओ जगदीशपुर हाइवे पर पहुंचे। इसी बीच आ रही स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो वाहन तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन


एसएचओ जगदीशपुर ने वाहन का पीछा किया। कादूनाला के पास एसएचओ जगदीशपुर, एसएचओ मुसाफिरखाना व एसओजी प्रभारी ने वाहन को घेर लिया तो उसमें मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से चली गोली में 25 हजार का इनामी बदमाश महेश सिंह निवासी पेंडारा थाना मुसाफिरखाना व एक अन्य बदमाश अनुज प्रताप सिंह निवासी नगरा थाना छावनी जिला बस्ती व एसओजी प्रभारी घायल हो गए। महेश दाहिने व अनुज के बाएं पैर तो एसओजी प्रभारी के बाएं हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया है। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों के वाहन व उनके पास से कई अवैध असलहे बरामद हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कई थानों की फोर्स व एसओजी टीम फरार अन्य बदमाशों की तलाश में कदूनाला के जंगलों व आसपास के क्षेत्र की कॉम्बिंग में जुटी थीं। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़े गए बदमाश महेश पर जगदीशपुर व मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में लूट समेत 13 तो अनुज पर भी लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। महेश जगदीशपुर थाने का गैंगस्टर एक्ट का वांछित भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed