{"_id":"68aadeb116b49c7008098e7f","slug":"amethi-snake-bites-aunt-and-niece-sleeping-in-room-both-died-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amtehi: खाना खाने के बाद कमरे में सो रही थीं चाची-भतीजी तभी पहुंचा नाग-नागिन का जोड़ा... दोनों को डस लिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amtehi: खाना खाने के बाद कमरे में सो रही थीं चाची-भतीजी तभी पहुंचा नाग-नागिन का जोड़ा... दोनों को डस लिया, मौत
Sun, 24 Aug 2025 03:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:13 PM IST
सार
अमेठी के जायस के मीरमऊ गांव में सांप के डसने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। दोनों रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थीं कि तभी नाग-नागिन ने डस लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जायस के मीरमऊ गांव में शनिवार रात सोते समय सांप के डंसने से शकीला (35) और उनकी भतीजी साइमा (15) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजस्व टीम प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश में जुटी है, वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
गांव के कोटेदार मोहम्मद ओसामा ने बताया कि शकीला और साइमा रात भोजन के बाद कमरे में सो रही थीं। तभी कमरे में नाग और नागिन का जोड़ा पहुंच गया। दोनों ने महिला और किशोरी को डस लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और सांपों को मार डाला। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतका साइमा के पिता खाड़ी देश कतर में रहते हैं जबकि उसका भाई बाहर काम करता है।
विज्ञापन
सूचना परिजनों तक पहुंचा दी गई है। वहीं शकीला के पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। राजस्व टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्र की और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि सर्पदंश आपदा की श्रेणी में आता है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुग्रह राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन