फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Amethi Lok Sabha Seat Smriti Irani Open Challenge To Rahul-Priyanka For Debate

अमेठी: स्मृति ईरानी ने दी राहुल-प्रियंका को बहस करने की खुली चुनौती, कहा-तय कीजिए जगह और एंकर

Sun, 12 May 2024 03:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 03:00 PM IST
सार

Amethi Lok Sabha Election 2024 :अमेठी की लड़ाई अब दिलचस्प होती जा रही है। प्रियंका गांधी के वहां से सक्रिय होने के बाद अब प्रियंका और स्मृति ईरानी के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Amethi Lok Sabha Seat Smriti Irani Open Challenge To Rahul-Priyanka For Debate
अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने राहुल और प्रियंका को बहस करने की खुली चुनौती दी है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह मोदी से बहस कर सकते हैं लेकिन मोदी उनसे बहस नहीं करेंगे। अब इस पर स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस खुद मुद्दों से भाग रही है।

विज्ञापन


सांसद स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बयान पर जवाब देते चुनौती दी और कहा कि मेरी आज इन सबको चुनौती है..आप अपना चैनल पिक करिए, एंकर चुनिए..मुद्दा चुनिए..स्थल चुनिए.. तारीख चुनिए..दोनों भाई बहन एक तरफ और भाजपा के एक प्रवक्ता एक तरफ़..दूध का दूध, पानी का पानी वहीं हो जाएगा किसमें कितना दम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद मुद्दों से भाग रही है। अगर मुद्दों पर बात करने का दम है तो फिर कहती हूं चैनल बताएं, रिपोर्टर बताएं..स्थल बताएं..तारीख बताएं.. मुद्दा बताएं. हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी जी हैं, वही काफी हैं। दोनों भाई-बहन एक तरफ और त्रिवेदी जी एक तरफ, सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा था कि मोदी बहस नहीं करेंगे
राहुल गांधी शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में थे। संविधान रक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में राहुल से सवाल पूछा गया कि क्या वह खुले मंच पर मोदी से बहस कर सकते हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह पीएम से बहस कर सकते हैं लेकिन वह पीएम को जानते हैं। पीएम उनके साथ बहस नहीं करेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के साथ बहस करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी तैयार हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed